थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर के पास से पुलिस टीम ने शनिवार को एक शातिर को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम स्टेशन स्थित एक मंदिर के पास पहुंची, जहां से शातिर आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना के भीखमपुर गांव निवासी रोहित यादव को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। पकडे गए शातिर द्वारा लूट और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसके खिलाफ आजमगढ़ जनपद के जहानागंज और मऊ जनपद के रानीपुर थाने में लूट और चोरी का मुकदमा दर्ज है। यह शातिर बदमाश कई दिनों से फरार चल रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिचन्द चौधरी ने बताया कि शातिर से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।