फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी-एसटीएफ ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर आमजन को ठगने के एक आरोपी को बृहस्पतिवार को श्रीनगर कॉलोनी, पहड़िया से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के बोरसिया फादनपुर के मूल निवासी और श्रीनगर कॉलोनी, पहड़िया में रहने वाले लल्लन यादव के रूप में हुई।
लल्लन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। लल्लन यादव वर्ष 2024 में बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी रहा है।
विज्ञापन

यूपी-एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गैंग पूर्वांचल में सक्रिय है। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसआई शहजादा खां की टीम अभिसूचना संकलन के लिए गठित की गई।
तफ्तीश के क्रम में पता लगा कि सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का सरगना और मऊ जिले के घोसी थाने का पुरस्कार घोषित बदमाश लल्लन यादव श्रीनगर कॉलोनी के पास मौजूद है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने छापा मार कर लल्लन को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और झारखंड के पलामू जिले में 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें