गाजीपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन महुआबाग में परिवहन विभाग की ओर से किया गया।
मुख्य अतिथि डीएम आर्यका अखौरी ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए उपस्थित व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि नेताजी को नमन करते हुए कहा कि आप लोग उनके जीवन से प्रेरणा लें।
उन्होंने कहा कि बच्चे एवं युवा देश के परिर्वतन कर्ता होते हैं। उन्होंने उपस्थित व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों से अपील किया कि आप लोग 18 वर्ष के बाद ही गाड़ी चलाएं।
बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाएं एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें कि बिना हेलमेट गाड़ी न चलाएं। इस मौके पर एडीएम दिनेश कुमार, एआरटीओ आरसी श्रीवास्तव, डीआईओएस भास्कर मिश्र, विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं आदि उपस्थित थे।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर टीम की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी, डॉ. अकबरे आजम, पूर्वांचल विवि के जिला आयुक्त (रोवर) डॉ. शिवकुमार, रेंजर लीडर डॉ. शिखा सिंह मौजूद रहे।