फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: सपा, कांग्रेस और रालोद को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कही बड़ी बात, वोट का गणित समझाया

Fri, 10 Dec 2021 08:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे। सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में झूठ बोलने वाले मशीन और वोटकटवा के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने सपा, कांग्रेस और रालोद को निशाने पर रखा। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजीपुर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे। जखनिया के अलीपुर मदरा में आयोजित सभा में कहा कि  सपा, कांग्रेस और रालोद को एक कर लें तो 40 फीसदी उनकी वोट है जबकि 60 फीसदी वोट भाजपा के साथ है। उन 40 फीसदी लोगों में भी भाजपा का मत है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विधायक सुभाष पासी के भाजपा का दामन थामने का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में झूठ बोलने वाले मशीन और वोटकटवा के चक्कर में न पड़ें। कोई आएगा और जाति दिखाएगा लेकिन वह लोगों को मजबूत नहीं कर सकता।

गरीबों को कमजोर करने की राजनीति कर रहे वोटकटवा
उन्होंने कहा कि वोटकटवा सिर्फ गरीबों को कमजोर करने के लिए राजनीति कर रहे हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम ने तीन विधानसभा क्षेत्रों की छह सड़कों के निर्माण की 68 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ किया। कहा कि मैं कार्यक्रम स्थल पर 100 किलोमीटर की सड़क यात्रा करने के बाद आया हूं।
विज्ञापन

पढ़ेंः गाजीपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद: बोले- 2022 में लेना है 2019 की हार का बदला, सातों सीट पर कमल खिलाएं

पूर्वांचल में तेजी के साथ विकास कार्य

गाजीपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में निर्देश दिया है कि जिसने भी सड़कें गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाई है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल में तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। अकेले गाजीपुर में ही 868 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं। 

2019 की भूल 2022 में सुधारकर सातों सीट पर कमल खिलाएं

केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजीपुर में - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जखनिया में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि  गाजीपुर को 2022 में 2019 की हार का बदला लेना है और 2017 से बड़ी जीत दिलाने का काम करना है। 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। विकास चाहते हो तो गाजीपुर की सातों विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाएं।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर के मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर में डंका बजाने का काम कर रहे हैं। योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार यहां लोगों का उत्थान कर रही है। सारे विरोधी मिलकर प्रदेश को बर्बाद करना चाहते हैं। यदि 2014 में नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो आज गरीबों के जीवन में रसोई गैस सिलिंडर, शौचालय, बिजली के रुप में जो खुशहाली बढ़ी है, वह संभव नहीं था।

रेलवे फाटक बंद मिला तो करने लगे जन संवाद

केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजीपुर में - फोटो : अमर उजाला
सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन पूजन के बाद अलीपुर मदरा जाते समय जखनिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन का रेलवे फाटक बंद रहने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाड़ी से उतर कर बाजार वासियों से संवाद करने लगे। यह देख सुरक्षा में लगे अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। उपमुख्यमंत्री से स्थानीय लोगों ने तहसील क्षेत्र की सड़के खराब होने की शिकायत की।

इस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़कें चमचमाती नजर आएंगी। जब लोगों ने उनके पूछा कि सड़क चुनाव बाद ठीक होगी या अभी तो उप मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल तत्काल प्रभाव से सड़कें ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। आने वाले समय में जखनिया क्षेत्र की सभी सड़कें चमचमाती नजर आएंगी। करीब पांच मिनट बाद रेलवे फाटक खुलने के बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर चल पड़ा। 

मां सिद्धिदात्री और बुढ़िया माई के किए दर्शन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में सिद्धिदात्री देवी और अधिष्ठात्री देवी बुढ़िया माई का विधि विधान के साथ दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने महा मंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन पूजन की लालसा लंबे समय से थी जो आज ईश्वर कृपा से पूरी हुई। 
विज्ञापन

आजमगढ़ में बोले- डबल इंजन की सरकार कर रही विकास

 केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विकास के लिए पैसे की जरूरत होती है और लक्ष्मी कमल पर सवार होकर आती हैं, पंजा, सपा और हाथी पर नहीं। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आजमगढ़ के  रानी की सराय के गोबरही स्थित पूर्वांचल पीजी कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में कही। इस दौरान उन्होंने 60 सड़कों का लोकार्पण और 182 सड़कों का शिलान्यास किया।

निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ से हमें विशेष लगाव है। भाजपा में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। गरीब हो या अमीर हम सबके लिए योजनाएं संचालित कर रहे हैं। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग मुंगेरी लाल के सपने देखना छोड़ दे। 2022 में भाजपा एक बार फिर 300 से अधिक सीट जीत कर सरकार बनाएगी। आजमगढ़ में पिछली बार कई सीटें हम मामूली अंतर से हार गए थे। इस बार आजमगढ़ में भी कमल खिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें