इस दौरान पुलिस को देखकर मौके पर जमा भीड़ इधर उधर भागती नजर आई। सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में कहीं भी किसी को भीड़ लगाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उड़नदस्ता टीम द्वारा आचार संहिता उल्लघन के संबंध में प्रत्याशी के खिलाफ तहरीर दी गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।