सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास रविवार की देर रात आठ बजे वाहन के धक्के से एक 80 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदौरा बस स्टैंड के पुराने सिनेमा हॉल के पास एक महिला सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सेवराई चौकी पुलिस टीम ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।