दिव्यांगों की यू नीक आईडी बनाई जा रही है। इस पर सारी जानकारी उपलब्ध होने की वजह से इसके बाद उन्हें अब अपना प्रमाण पत्र साथ लेकर घूमना नहीं पड़ेगा। जिले में अब तक 9156 दिव्यांगों की यूनिक आईडी बनाई जा चुकी है।
दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से यूनीक आईडी कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें दिव्यांगों की सभी जानकारी उपलब्ध होगी। यही नहीं दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर किसी प्रकार की धांधली भी नहीं की जा सकेगी। यूनीक आईडी के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में सभी कागजात लेकर जाने पर फिंगर प्रिट आदि लेकर यूनीक आईडी बनाई जाएगी। इस संबंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिन दिव्यांगों की यूनीक आईडी अभी तक नहीं बनी है वह जनसेवा केंद्र के माध्यम से यूडीआईडी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर उसका प्रिंट लेकर सीएमओ कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपना यूनीक आईडी बनवा लें।