फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला ट्रक: ओवरब्रिज पर अनियंत्रित वाहन के डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 02 Apr 2026 01:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह ओवरब्रिज पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। कुछ ही देर में ट्रक में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करती, ट्रक का अगला हिस्सा जल चुका था। 
विज्ञापन
धू-धू कर जला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के धरवार कला ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी तेल की टंकी फट गई और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। आग की लपटों को देख लोग सहम उठे। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजनारायन ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि ट्रेलर का अगला हिस्सा आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में तड़तड़ाईं गोलियां: गोकशी में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बचाव टीम और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें