फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाटा पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भदेसर गांव निवासी चतरू राम (46) अपने मित्र बैरान गांव निवासी पुन्नू राम के साथ बाइक से मुहम्मदाबाद किसी काम से आए थे। वहां से काम निपटा कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। हाटा पुल के पास मुहम्मदाबाद- चितबड़ागांव मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार चतरू राम के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गए। इधर हल्के रूप से घायल मित्र पुन्नू राम बाइक लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल चतरू राम को इलाज के लिए सीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी रोते- बिलखते सीएसी पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर रवाना हो गए, लेकिन चतरू राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें