फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग कराएगा अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग द्वारा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता-2022 का आयोजन युवाओं के लिए किया जा रहा है। इसमें नौ से 15 वर्ष के किशोर भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में किसी प्रभावशाली व्यक्ति को पत्र लिखना होगा जिसमें यह स्पष्ट हो कि उन्हें जलवायु संकट पर क्यों और कैसे कार्रवाई करनी चाहिए। विषय पर हिंदी या अंग्रेजी में अधिकतम 800 शब्दों में पत्र लिखना होगा।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसका आयोजन सभी जनपदों में 13 मार्च को किया जाएगा और फार्म जमा करने की अंतिम तिथि छह मार्च है। वाराणसी परिक्षेत्र के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली और भदोही जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा। पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाक विभाग युवाओं में पत्र लेखन की रुचि पैदा करने और सामान्य ज्ञान सहित पूरे विश्व में जलवायु संकट के विषय में जागरूकता फैलाने तथा उनके विचार व्यक्त करने का एक प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी संबंधित मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक को दो प्रतियों में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक अपने प्रथम पन्ने पर अपना तीन पासपोर्ट साइज फोटो और दूसरे फार्म में अपना पूरा ब्योरा जिसमें प्रतियोगिता का नाम, आवेदक का नाम, पिता या अभिभावक का नाम, पूरा पता, स्कूल का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि अंकित करना होगा। आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल परिचय पत्र की छाया प्रति के साथ आवेदन में संलग्न करना होगा। डाक अधीक्षक दिनेश शाह ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर से तीन श्रेष्ठ प्रविष्ठियों को परिमंडल स्तर पर भेजा जाएगा।
श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को मिलेगा पुरस्कार
परिमंडल स्तर पर पूरे प्रदेश से श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को 25 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपये पुरस्कार प्रमाण पत्र के साथ दिया जाएगा। वहां से श्रेष्ठ तीन प्रविष्ठियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित करने के लिए डाक निदेशालय नई दिल्ली को भेजा जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को 50000, 25000 और 10000 रुपये प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र के साथ दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ पत्र लेखन को स्विटजरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के पास आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें