फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में रौब दिखाना पड़ा भारी: दूल्हे के भाई ने की हर्ष फायरिंग, दो युवकों को लगे छर्रे; हिरासत में

Fri, 13 Nov 2026 11:19 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में शादी समारोह के बीच हर्ष फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। मामला मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव का है। बृहस्पतिवार की रात आई बरात में दूल्हे के भाई ने अपनी लाइसेंसी .12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक से निकले छर्रे लगने से सौरभ (20) और टिंकू (18) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में दुरकुसी गांव में बरात आई थी। इसमें दूल्हे का भाई मनोज (40) भी शामिल था, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि मनोज ने अपनी लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग की। इस दौरान सौरभ की कमर और टिंकू के हाथ में छर्रे लग गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले मनोज को हिरासत में ले लिया। उसके पास मौजूद लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। एएसपी ग्रामीण के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए संबंधित रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें