फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार ढेलवा गांव निवासी सूरज कुमार (25) होली मिलने शाम को बाइक से अपनी बहन के घर रामपुर बंतरा गया था। वह देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहा था। रेवसा गांव के पास गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर तेज रफ्तार से बाइक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड्ढे में जा पलटी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। वह भाई बहनों में सबसे छोटा था। माता सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुहवल एवं दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार ढढनी रणवीर राय निवासी ओमकार तिवारी (25) होली मनाने अपने ननिहाल रेवतीपुर आया था। होली खेलने के बाद वह मौसेरे भाई अनंत तिवारी उर्फ चंदन (23) के साथ गांव लौट रहा था। नगसर ग्रामीण बैंक के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई और बाइक सहित दोनों नाले में जा गिरे। ग्रामीणों ने दोनों को नाले से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस दोनों को उपचार के लिए रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। डाक्टरों ने ओमकार तिवारी को मृत घोषित कर दिया। घायल अनंत तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन थाने पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले आए। नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि शव पंचनामा के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें