फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बहन के घर खिचड़ी लेकर जा रहे बाइक सवार युवकों को बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। कस्बा दयालपुर के पास जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग पर सोमवार की दोपहर 12.30 बजे अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार अजय राजभर (30) और साथी इंद्रजीत राजभर (27) की सामने से आ रहे निजी बस से कुचलकर मौत हो गई। आजमगढ़ के तरवां स्थित भारथीपुर निवासी बाइक सवार युवक बहन के घर चौकड़ी हंसराजपुर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के भारथीपुर निवासी अजय राजभर साथी इंद्रजीत राजभर के साथ चौकड़ी हंसराजपुर निवासी बहन पूनम के घर खिचड़ी पहुंचाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

घटना स्थल पर छानबीन के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार शादियाबाद की ओर जा रहे थे। वहीं, गाजीपुर से एक बस बहरियाबाद की ओर जा रही थी। कस्बा दयालपुर गांव के सामने अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सहित दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इधर, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस दोनों के सिर पर चढ़ते हुए आगे बढ़ गई। जबतक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक बस लेकर भाग गया। चौकड़ी हंसराजपुर निवासी राजेश राजभर ने बताया कि अजय खिचड़ी लेकर आ रहा था। उधर, घटना की जानकारी होते ही बहन पूनम बिलखते- बिलखते अचेत हो जा रही थीं। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर युवकों ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें