फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परीक्षा में खंडवार उत्तर नहीं लिखने पर नहीं मिलेंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से इस बार परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में खंडवार उत्तर लिखना होगा। प्रश्नपत्र के मुताबिक उत्तर पुस्तिका पर भी खंड बनाने होंगे। अब यदि किसी छात्र ने भौतिक विज्ञान का उत्तर रसायन विज्ञान के खंड में लिख दिया तो उसे कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी कोऑर्डिनेटर सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने बताया कि विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में इसका विशेष ध्यान रखना होगा। विज्ञान के प्रश्नपत्र को तीन मुख्य खंडों जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान में बांटा गया है।
सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के लिए कुल चार खंड निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका पर इन खंडों के लिए अलग-अलग और स्पष्ट शीर्षक लिखें। बोर्ड का मानना है कि इस व्यवस्था से मूल्यांकन प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी। छात्रों को इस नई पद्धति और प्रश्नपत्र के ढांचे से परिचित कराने के लिए सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर्स भी अपलोड किए हैं। कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह परीक्षा से पूर्व इन सैंपल पेपर्स को हल करें, ताकि मुख्य परीक्षा के दौरान उनसे कोई तकनीकी गलती न हो और उनकी मेहनत बेकार न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें