थाना क्षेत्र के सिधौना- मेहनाजपुर मार्ग स्थित बूढ़ीपुर चौराहे से रविवार की भोर पुलिस टीम ने दो तस्करों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 45 ग्राम हेरोईन बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
अपराधर पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ शातिर एवं तस्करों को दबोच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। भोर में टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से दो तस्करों द्वारा मादक पदार्थ ले जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बूढ़ीपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दोनों तस्करों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर 45 ग्राम हेरोईन भी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी पिंटू उर्फ आदित्य पांडेय और सुनील यादव बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया पूछताछ के बाद दोनों तस्करों का चालान कर दिया गया है।