फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पूरब दिशा के तरफ से जीआरपी ने बृहस्पतिवार की देर शाम दो तस्करों को धर-दबोचा। उनके पास से 18 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराधियों की धर-पकड़ और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी टीम स्टेशन पर भ्रमण कर रही थी। प्लेटफार्म नंबर दो के पूरब दिशा से टीम ने बिहार प्रांत के भोजपुर जनपद के नवादा थाना के पावर गंज गोडना रोड वार्ड नंबर 45 निवासी जय कुमार और योगेंद्र कुमार उर्फ सिक्किम कुमार के कब्जे से 18 लीटर देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी टीम दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें