फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, एक की मौत; दूसरी अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग

Fri, 02 May 2025 01:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Latest News: गाजीपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कॉलेज जाने के लिए घर से निकली दो छात्राओं ने गंगा में छलांग लगा दी। जिसमें एक की जान चली गई। 
विज्ञापन
मौके पर छात्राओं की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सैदपुर नगर क्षेत्र के रामकरण सेतु पर बने पक्के पुल से शुक्रवार को दो छात्राएं गंगा में कूद गईं। वे घर से पढ़ने जाने की बात कहकर निकली थीं। दोनों चचेरी बहनें बताई जा रही हैं। दोनों बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। जिसमें सोनी यादव (18) की मौत हो गई, जबकि चंचला यादव का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव की दोनों छात्राएं चचेरी बहनें हैं। मृतका सोनी, मां खंडवारी महिला महाविद्यालय चहानिया चंदौली में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है, जो घर से प्रैक्टिकल देने सुबह निकली थी। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से दोनों के घर की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें