भांवरकोल। सोनाड़ी गांव में युवक और बीमार मेड को चोर समझकर पिता, पुत्र व पुत्री ने पीटकर घायल कर दिया। मेड ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर चारों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पीड़िता लक्ष्मी देवी ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव के बृजेश राय के घर पर चौका-बर्तन करती है। 23 मार्च की रात करीब 11 बजे मेरी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना मिलने पर दवा लेकर देर रात बृजेश राय घर पहुंचे। इसी दौरान गांव के सिद्धी यादव, उसके पुत्र रविंद्र यादव व धर्मेंद्र यादव व पुत्री गीता यादव ने चोर-चोर चिल्लाते हुुए मुझे और बृजेश राय की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद