फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात खाना खाने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टहलते समय एक युवक की कुचलकर और वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासिमाबाद : बरेसर थाना क्षेत्र के बठना गांव निवासी पंकज कुमार (20) रात में घर से खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह टहलने निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। परिजन युवक की मोबाइल पर लगातार फोन कर रहे थे पर फोन नहीं उठा तो सभी घबराने लगे।
रात करीब 12 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा में तैनात यूपीडा की टीम ने युवक के मोबाइल से फोन करके परिजनों को बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर 313 पर बठना गांव के पास लखनऊ हैदरिया लेन पर किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। गंभीर अवस्था में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अभी परिजन मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि बरेसर थाना पुलिस ने फोन करके बताया कि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मां कौशल्या देवी, बहन नीशा के साथ भाई विशाल के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की आंख भर जा रही थी। बरेसर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई विशाल कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मरदह: मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना के बकवल डुमरांव गांव निवासी शिवपूजन राम (58) बाइक से जुझारपुर गांव ननिहाल निमंत्रण पर आए थे। रात में वह बाइक से घर जा रहे थे। भवानीपुर गांव के सामने मार्ग डायवर्ट होने से वह वन-वे मार्ग पर विपरीत दिशा से आगे बढ़ रहे थे। करदह-कैथवली चट्टी के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी मरदह लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मरदह थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र आलोक कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक सहित वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें