फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गतिविधियों के लिए दो मल्टीपरपज हाल का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शिक्षकों के प्रशिक्षण और शैक्षिक गतिविधियों के संचालन में स्थान की कमी नहीं खलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शहर क्षेत्र में दो मल्टी परपज हाल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय मिश्रबाजार में 54 लाख से अधिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय तहसीली स्कूल के परिसर में तीन करोड़ 74 लाख से अधिक की धनराशि से इसका निर्माण कराया जाएगा। मिश्रबाजार में बनने वाले हाल का प्रस्ताव भेजा जा रहा है जबकि दूसरे मल्टी परपज हाल का प्रस्ताव जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के महुआबाग में नगर संसाधन केंद्र स्थापित है। काफी छोटा होने के कारण विभाग को शिक्षकों का प्रशिक्षण कराने, शैक्षिक गोष्ठी और सेमिनार आदि के आयोजन में काफी दिक्कत महसूस होती रही है। इन कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन के उद्देश्य से मल्टी परपज हाल की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। इस आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मल्टी परपज हाल का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है। एक हाल कंपोजिट विद्यालय मिश्रबाजार के परिसर में बनेगा। इसकेे लिए 54.30 लाख का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। जबकि दूसरे हाल का निर्माण तहसीली स्कूल के परिसर में कराया जाएगा। तीन करोड़ 74 लाख 54 हजार से बनने वाले इस हाल का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे जल्द भेजा जाएगा। इन मल्टी परपज हाल के बन जाने पर सौ से दो सौ प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण एक साथ कराना आसान हो जाएगा। यही नहीं बड़ी शैक्षिक गोष्ठी और सेमिनार का आयोजन भी किया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें प्रोजेक्टर लगाकर स्मार्ट प्रशिक्षण चलाने में भी सहूलियत होगी।
कक्ष निर्माण के लिए नहीं मिली धनराशि
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न ब्लाकों में स्थित बारह परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें बाराचवर, भदौरा, देवकली, सदर, मरदह एवं सादात ब्लाक में एक-एक तथा रेवतीपुर ब्लाक के दो विद्यालय हैं। इसके अलावा सैदपुर विकासखंड के चार विद्यालयों में इसका निर्माण कराया जाना है लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक धनराशि उपलब्ध नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए लगेगा कैंप
गाजीपुर। जिले के प्रत्येक विकासखंड में दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाणपत्र) बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ब्लाक संसाधान केंद्रों पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता ने बताया कि 20 अगस्त से प्रस्तावित इन कैंपों में कक्षा-एक से बारह तक के दिव्यांग छात्रों का कार्ड बनाया जाएगा।
प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी से अनुमोदन लिया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को निदेशालय-शासन को भेज दिया जाएगा- प्रभात कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
मल्टी परपज हाल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। इसके निर्माण से विभाग के कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी-हेमंत राव, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें