फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोडवेज बस और ई-रिक्शा की टक्कर में किशोरी समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगांवा मोड़ के समीप बुधवार को दोपहर में रोडवेज बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार किशोरी और चालक घायल हो गया। लोगों ने किशोरी को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के मदनही गांव निवासी मनोज कुमार की 15 वर्षीय पुत्री अंजली ई-रिक्शे में बैठकर नंदगंज किसी काम से आ रही थी। बनगांवा मोड़ के समीप वाराणसी से गाजीपुर जा रही काशी डिपो की रोडवेज बस की ई-रिक्शे से टक्कर हो गई। जिसके कारण अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं धरवा निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज बिंद भी घायल हो गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायल अंजली को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल अस्पताल भेजवाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने लाई। वहीं एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल किशोरी के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें