फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दुर्व्यवहार को लेकर बिफरे सभासद, ईओ को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका के सभासदों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को पत्रक सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कान्हा गौशाला में तैनात कर्मचारी की ओर से सभासद संग दुर्व्यवहार किया है। सभासदों की ओर से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के जमानिया रेलवे स्टेशन के सभासद रजनीकांत उपाध्याय कान्हा गोशाला में व्यवस्था को देखने के लिए सुबह करीब 8 बजे गए थे। जहां मौजूद कर्मचारी रमेश राम ने सभासद के साथ दुर्व्यहार किया और धक्का-मुक्की करते हुए मोबाइल छीन कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें आरोपी कर्मचारी रमेश राम को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। जिस पर ईओ ने आश्वासन दिया कि जल्द जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सचिन कुमार वर्मा‚ रोहित शर्मा‚ राधेश्याम राम‚ मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें