फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, दो चकमा देकर फरार, असलहा बरामद

Wed, 07 May 2025 11:58 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो पशु तस्करों को पकड़ा गया। इस दौरान इन्होंने पुलिस पर फायर भी किया और जवाबी कार्रवाई में तस्करों को भी गोली लगी। मौके का फायदा उठाकर दो फरार हो गए जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहरियाबाद और सादात थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार को मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि दो अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। तस्करों के पास से दो तमंचे, दो खोखे, दो कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप पर लदे 11 पशु बरामद किए गए।

विज्ञापन


बहरियाबाद पुलिस मिर्जापुर में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पखनपुरा की ओर से तेज रफ्तार में एक बिना नंबरप्लेट की पिकअप आती दिखाई पड़ी, जो नीले रंग के तिरपाल से ढकी हुई थी। वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

चालक ने पिकअप की रफ्तार बढ़ाने के साथ पुलिस के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करते हुए प्यारेपुर चट्टी की तरफ भागने लगे। बहरियाबाद पुलिस ने इसकी जानकारी नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) इकाई को और सादात थाने की पुलिस को दी गई। साथ ही वाहन का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पिकअप को घेर लिया। इधर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत खंभे से टकराकर रुक गई। गो-तस्कर पिकअप से नीचे उतरकर पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंकने लगे। पुलिस ने जवाब में फायर किया। गोली दोनों तस्करों के बाएं पैर में लगी।

पुलिस ने दोनों घायल तस्करों को मिर्जापुर पीएचसी भेज दिया। दो अन्य तस्कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप से बरामद 11 पशुओं को भी उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया। पूछताछ के दौरान घायल तस्करों ने अपना नाम नंदगंज थानाक्षेत्र के पचरासी गांव निवासी सोनू यादव और बहरियाबाद थानाक्षेत्र के लछिरामपुर निवासी सभाजीत यादव उर्फ शालू बताया।
विज्ञापन


सैदपुर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। पिकअप से 11 मवेशियों को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें