फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 17 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्सहां बाईपास रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की रात भूसा भरा ट्रक फंस गया। इसके चलते ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। आधा दर्जन ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं।  रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रक को ट्रैक से हटाया उसके बाद रेलगाड़ियों का आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात डेढ़ बजे भूसे से लदा मिनी ट्रक रक्सहां रेलवे क्रासिंग पार करते समय बीच ही खराब हो गया। इसकी सूचना गेटमैन सोहन ने स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंचे  रेलवे सुरक्षा बल के जवानों किसी तरह ट्रक को ट्रैक से धक्का देकर हटाया। इस दौरान रेलवे फाटक भी टूट गया।

 इसके चलते अप और डाउन ट्रेनों का परिचालन आधे घंटे तक प्रभावित रहा। छह ट्रेनें जहां की तहां स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इस दौरान पटना मथुरा एक्सप्रेस, सुपरफास्ट कुर्ला पटना मेल, पुणे पटना एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं। वहीं रेलवे  सुरक्षा बल ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर करवाई कर रही  है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी आर ए प्रसाद ने बताया की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें