फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी की इनोवा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादात क्षेत्र के आशापुर छपरा से 24 सितंबर की रात से चालक धमका कर इनोवा कार की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सादात पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर मंगलवार की सुबह सेमरौल तिराहे घेरेबंदी कर
विज्ञापन


लूटी गई इनोवा के साथ चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों में एक महिला भी शामिल है। एक आरोपी सैदपुर के जगदीशपुर का रहने वाला है जबकि अन्य तीन वाराणसी के सारनाथ के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 24 सितंबर को एक महिला और चार पुरुष इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से इनोवा बुक कराकर गाजीपुर आ रहे थे। देर रात में सादात थाने के आशापुर छपरा गांव के
विज्ञापन


पास कार सवार लोगों ने चालक धमकाकर कार से उतार दिया और इनोवा कार लेकर भाग गए। सादात थाने में इसका मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

मंगलवार को भोर में मुखबिर से लूटी गई इनोवा कार से कुछ लोग सैदपुर से बहरियाबाद की तरफ जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सादात क्षेत्र के सेमरौल में घेरेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सुबह आठ बजे

लूट की इनोवा लेकर जा रहे महिला समेत चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट की कार के अलावा चार मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में आलोक सिंह सैदपुर के जगदीशपुर का रहने

वाला है जबकि अविनाश चतुर्वेदी उर्फ प्रिंस वाराणसी के सारनाथ के भगौतीनगर, बेनीपुर, प्रतीक सिंह उर्फ अंशू सिंह, बैंक कालोनी बेनीपुर और स्वाति सिंह कुशवाहा बेनीपुर पोखरा के पास की रहने वाली है। लूट का राजफाश करने वाली

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम में उपनिरीक्षक निहारनंदन, सादात थानाध्यक्ष अतुल राय, क्राइम ब्रांच के अमित कुमार मिश्रा, श्रीप्रकाश शुक्ल, नरेंद्र बहादुर आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने इस सफलता के लिए
विज्ञापन

पुलिस टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें