फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र राजापुर, भड़सर पानी टंकी के पास मऊ-गाजीपुर फोरलेन पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। इसके कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायल युवकों को सीएचसी भेजवाया। डॉक्टरों ने युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।बादल कुमार और चंजीत कुमार निवासी ग्राम राजापुर भड़सर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलाें की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने 108 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के जरिये घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। डॉक्टर ने दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन युवकों के उपचार के लिए गैर जनपद लेकर चले गए। वहीं बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। घायलों के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें