फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बलिदानी शेषनाथ और कमलेश को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
धरवां गांव के अमर शहीद शेषनाथ पार्क में कारगिल बलिदानी शेषनाथ यादव की वीरनारी सरोज देवी को स्मृ
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के धरवा के पास सोमवार को अमर शहीद शेषनाथ पार्क में कारगिल के बलिदानी शेषनाथ की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि कैप्टन सुब्बा यादव ने कहा कि शेषनाथ यादव का बलिदान पर जनपदवासियों को नाज है। वहीं बलिदानी कमलेश सिंह को भी नमन किया गया।
विज्ञापन

गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने अमर शेषनाथ के प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय गीत के साथ बलिदानी शेषनाथ यादव की स्मृति में बिरहा के माध्यम से देशभक्ति गीत गाकर युद्ध के समय उनके वीरता को गायन के माध्यम से लोगों ने सुना।
इसके पहले प्रतिमा पर उनकी पत्नी सरोज देवी व पुत्र शिवा ने परिजनों के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सरोज देवी ने कार्यक्रम के समापन पर सैनिकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सत्या यादव, महादेव सिंह यादव, हीरा यादव, गोरख यादव, मदन यादव आदि मौजूद रहे।

धरवां गांव के अमर शहीद शेषनाथ पार्क में कारगिल बलिदानी शेषनाथ यादव की वीरनारी सरोज देवी को स्मृ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें