गाजीपुर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री के शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए।
गाजीपुर में पुलिस स्मृति दिवस के पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मृति स्थल पर सुरक्षा व राष्ट्र की अखंडता के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पूर्व उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के संदेशों को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के विभिन्न जवान जिन्होंने राष्ट्रसेवा के लिए कर्तव्यों का पालन करते हुए प्राणों की आहूति दी, उनकी वीरगाथा भी बताई। पुलिस लाइन में मौजूद अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।