फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: सेल्समैन से लूट की सूचना के बाद पुलिस हरकत में, खंगाले जा रहे सीसीटीवी, आरोपी फरार

Mon, 21 Oct 2024 06:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में सेल्समैन से 54 हजार 330 रूपये की लूट को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को बाइक सवार तीन लुटेरों ने चाकू के बल पर अंग्रेज़ी शराब के सेल्समैन चार लाख 54 हजार 330 रुपये लूट लिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ राधाकृष्ण, एसओजी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बताते चलें कि पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी फूटेज के जरिए लुटेरों की पहचान और उन तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी स्थित बाजार में अंग्रेजी शराब के दुकान है। सेल्समैन मनीष पांडेय बाइक से अकेले बिक्री का चार लाख 54 हजार 330 रूपये लेकर दिलदारनगर बैंक जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन



पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लूटेरों ने चाकू से आतंकित कर सेल्समैन से रूपयों से भरा झोला लेकर नगसर से सुहवल होते हुए फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि लूट के मामले में तहरीर मिली है। अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें