फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में हिचकोले खाकर कर रहे नौ किमी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को बलिया, बेल्थरा एवं सिवान से जोड़ने वाले कासिमाबाद-सिधागरघाट- रसड़ा मार्ग के नव निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। करीब दो वर्ष से क्षतिग्रस्त इस मार्ग का टेंडर हुए छह माह बीत गए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। साढ़े नौ किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लग जाता है। कोरोना काल में मजदूरों के अभाव का तर्क जिम्मेदारों की तरफ से दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कासिमाबाद होकर रसड़ा से बलिया, बेल्थरा रोड, सिवान, देवरिया, गोरखपुर जाने के लिए लोग मार्ग का सहारा ले रहे हैं। गाजीपुर-मऊ-गोरखपुर फोरलेन का कार्य चलने से सभी हल्के और भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। कासिमाबाद से सिधागर घाट तक करीब साढ़े नौ किलोमीटर लंबा यह मार्ग पिछले दो वर्षों से टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई बार लोगों ने विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। मार्ग के नव निर्माण का टेंडर हुए छह माह हो गया, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें