फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान लगाने को लेकर भिड़े फल विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार में रविवार को सड़क के किनारे दुकान लगाने को लेकर फल विक्रेता आपस में भिड़ गए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक मारपीट में गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बाजार में सुबह फल विक्रेता दुकान लगाने को लेकर अपने में कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में एक युवक का सिर फट गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस के आने से पहले ही मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए थे। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें