औड़िहार। सैदपुर के वार्ड नंबर चार में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमसभरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं व छोटे बच्चों को हो रहा है।
रामबली यादव ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में आग उगलते हुए कंक्रीट के मकान में रहना किसी सजा से कम नहीं लग रहा है। दीपक निषाद ने बताया कि आठ दिन पूर्व ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया था। तब से वार्ड के लोग पूरी तरह से बेहाल हैं। बिजली निगम के जेई अमित सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा।