फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ, सुपरवाइजर को तीन पालियों में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को बंशीबाजार स्थित एक पैलेस में बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान किसी राजनीतिक दल के प्रभाव या दबाव में न आकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा जंगीपुर, सदर, जखनिया, सैदपुर एवं विधानसभा जहूराबाद के बीएलओ, अधिकारी, सुपरवाइजर, एईआरओ को तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी कर्मचारी धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ग विशेष पर टिप्पणी न करते हुए कार्य करेंगे। इसके अलावा किसी भी राजनीतिक पार्टी के दबाव एवं प्रलोभन में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन हो। पहली नवंबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में मतदान के महत्व एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में रणनीति पर चर्चा की जाए। अभियान की विशेष तिथियों पर प्रत्येक बीएलओ एवं अधिकारियों की ओर से पोलिंग स्टेशन पर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें