फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: बरात से लौट रहे ट्रैक्टर को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में किशोर की मौत; 6 लोग घायल

Mon, 22 Apr 2024 01:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह बराती घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। घटना ट्रेलर के ट्रैक्टर में टक्कर मारने से हुई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंड के पास सोमवार को ट्रेलर और बरात से लौट रहे ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह बराती घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एक घंटे तक वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
निंदोपुर गांव से बरात कुर्बानसराय गई थी। शादी होने के बाद लड़की का सामान लादकर ट्रैक्टर निंदोपुर गांव लौट रही थी। देवकली बस स्टैंड पर ट्रैक्टर बैंड बाजा बजाने वालों को उतारने के लिए रुकी। इसी बीच गाजीपुर की ओर से आ रही ट्रेलर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे लोग डिवाडर पर गिर गए। घटना में देवकली निवासी सोलू अहमद (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शाहिद और सेराज अहमद सहित ट्रैक्टर पर सवार करीब छह बराती घायल हो गए। 
विज्ञापन


ट्रक चालक राजकुमार (40) को इलाज के लिए सैदपुर अस्पताल भेजा गया। रामपुर माझा और नंदगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, वाराणसी-गोरखपुर हाईवे को जाम कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें