फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा सेतु की रेलिंग को तोड़कर हवा में लटका बालू लदा ट्रैक्टर

Mon, 15 Feb 2021 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
हवा में लटका ट्रै्क्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सैदपुर स्थित गंगा के रामकरन सेतु की रेलिंग में फंसकर बालू लदा एक बोगा हवा में लटक गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने किसी तरह बोगा चालक को बचाया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से रेलिंग पर लटक रहे बोगा को नीचे उतारवाया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन


गंगा पुल पर बालू लदे ट्रैक्टरों की रोज की तरह आवाजाही बनी थी। तभी चंदौली की ओर से आने वाला बालू लदा एक बोगा तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया और इंजन गंगा सेतु की रेलिंग को तोड़ते हुए हवा में लटक गया। बालू लदे बोगा के फंस जाने के चलते पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

ऐसे में पुलिस ने पुल की ओर जाने वाले रास्तों की बैरिकेडिंग कर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। करीब दो घंटे तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से बोगा हटवाने के साथ जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें