फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से 253 परीक्षा केंद्रों की सूची रविवार को घोषित कर दी गई। परीक्षा केंद्र के संबंध में अगर कोई प्रधानाचार्य या प्रबंधक आपत्ति करना चाहते हैं तो वह 18 फरवरी तक बोर्ड को भेज सकते हैं। यह आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड की जाएगी। जिला जांच समिति की ओर से 30 परीक्षा केंद्र नए बनाए गए थे। समिति ने 253 परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदन के लिए बोर्ड को भेजा था। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र की सूची को अनुमोदित करते हुए सूची जिलावार जारी कर दी है जो 30 परीक्षा केंद्र नए बनाए गए हैं उनमें एक राजकीय, पांच वित्तपोषित और 24 वित्तविहीन केंद्र शामिल हैं। जिला जांच समिति ने जिन 27 परीक्षा केंद्रों को मानक के विपरीत पाते हुए निरस्त कर दिया था, उनमें दस वित्तपोषित और सत्रह वित्तविहीन केंद्र शामिल हैं। गत वर्ष कुल 228 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उसकी तुलना में इस वर्ष 25 केंद्र ज्यादा बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की जारी अंतिम सूची में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा आवंटित थी उसे घटाकर मानक के अनुरूप कर दिया गया है। दूर आवंटित केंद्र को मानक के अनुसार नजदीक किया गया है। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुरु में 250 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की थी और तीन दिनों के अंदर उससे संबंधित आपत्तियां भी मांगी थी। विद्यालयों की ओर से कुल 567 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। इनमें 423 आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर होने को लेकर थी जबकि 123 आपत्तियां परीक्षा केंद्र को लेकर और 19 आपत्तियां अन्य समस्याओं को लेकर पड़ी थी। आपत्तियों की जांच जिलाधिकारी की ओर से उपजिलाधिकारियों को भेज कर कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया की बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में मानक का पूरा ध्यान रखा गया है। सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए केंद्रों की सूची को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। बोर्ड द्वारा अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अगर इसमें भी कोई आपत्ति करना चाहता है तो वह बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड कर सकते हैं। ध्यान यह रखना है कि आपत्ति बहुत आवश्यक हो तभी करें अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें