फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन डगर, अभियान बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान बेअसर साबित हो रहा है। नवरात्र से पहले शहर की सभी सड़कों की दशा सुधारने के लिए शासन से निर्देश जारी किया गया था, लेकिन उसका समुचित पालन नहीं हो पा रहा है। अब भी प्रमुख मार्गों की सूरत जस की तस है। त्योहारों में आवागमन का दवाब बढ़ने से खराब सड़कों के चलते आए दिन जाम की समस्या हो रही।
विज्ञापन

गाजीपुर शहर में करीब एक दर्जन सड़कें बदहाल हैं। इन पर वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। सिंचाई विभाग से विकास भवन जाने वाले व्यस्त मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। त्योहार होने से इन दिनों बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उस मार्ग के किनारे दुकानों पर एकत्र हो रही है। जिला अस्पताल जाने के लिए भी यह प्रमुख मार्ग है। सड़क की स्थिति यह है कि इसके बीचोबीच कदम - कदम पर गड्ढे बन गए हैं। इनमें गिरकर आए दिन लोग घायल होते रहते हैं।
ऐसी ही हालत लंका मार्ग की है। इस पर बस स्टैंड होने के कारण हमेशा आवागमन होता रहता है। लेकिन, सड़क टूटने से साइकिल और बाइक सवारों को मुश्किलें होती हैं। इसके बगल में लंका से सिटी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के बीच में ही दो से तीन फीट का गड्ढा रात में वाहन सवारों के लिए खतरा बन गया है। कई वाहन सवार उसमें गिरकर चोटिल चुके हैं।
विज्ञापन

यही हाल विशेश्वरगंज ओवरब्रिज से रौजा जाने वाली सड़क का है। ब्रिज से उतरते ही पानी भरा गड्ढा खतरा बना रहता है। यहां कई मीटर तक सड़क जलमग्न रहती है। इससे आए दिन जाम की समस्या रहती है। लूदर्स कान्वेंट स्कूल से तुलसीसागर होते हुए तड़बनवा जाने वाले मार्ग पर पिच तक गायब हो चुकी है। गिट्टी उखड़ने से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें