बीकापुर गांव में पौधरोपण करते ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह यादव व वेलफेयर क्लब के उपाध्यक्ष सत्य द
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा के अंतर्गत शेषनाथ पांडेय की स्मृति में बीकापुर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रधान जनार्दन सिंह यादव और क्लब के उपाध्यक्ष सत्यदेव दूबे ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर उपस्थित नागरिकों ने पौधों की सुरक्षा के साथ धरा को हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि जनार्दन सिंह यादव ने ग्लोबल वार्मिंग, महामारी, असमय वर्षा और जलवायु परिवर्तन को पर्यावरण असंतुलन का दुष्परिणाम बताते हुए क्लब की पौध लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की सराहना की। संवाद