रेवतीपुर ब्लॉक परिसर में विश्व आदिवासी दिवस पर पौधारोपण करते मुख्य अतिथि मृत्युंजय सिंह खरवार व
गाजीपुर। सरजू पांडेय पार्क में रविवार को प्रादेशिक आदिवासी खरवार महासभा के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सभी विकास खंड़ों में विधवा और भूमिहीन आदिवासी परिवारों को आवासीय पट्टा देने की मांग उठी।
साथ जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर ब्लॉक स्तर पर ही आदिवासी कल्याण योजना के क्रियान्वयन करने की मांग की गई।
उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक पत्रक नायब तसीलदार विजयकांत पांडेय को सौंपा। उन्होंने बताया कि जिले में लंबे समय जिला प्रशासन द्वारा में खरवार और गोंड जाति के लोगों का जाति प्रमाणपत्र जारी जारी नहीं किया जा रहा है, इसकी वजह से इन जातियों के युवाओं को छात्रवृत्ति, नौकरी, सरकारी योजनाओं, महाविद्यालयों में प्रवेश आदि में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही विश्व आदिवासी दिवस पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। इस मौके जनक कुशवाहा, प्रादेशिक आदिवासी खरवार महासभा के जिलामंत्री गोपाल राम खरवार, विनोद कुमार सिंह, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद