शहर कोतवाली और एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 525 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सीओ सदर सुधार पांडेय के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये हैं। तीनों दो बाइक से चंदौली से हेरोइन लेकर मऊ में सप्लाई करने जा रहे थे।
सीओ के मुताबिक तस्करों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। तस्कर घने कोहरे में हेरोइन लेकर बाइक से जा रहे थे। शहर कोतवाली और थाना एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात 3:40 बजे सेमरा चक फैज के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में पन्ना लाल बिंद निवासी भुतहियाताड़ थाना कोतवाली, संजय कुमार बलवंत निवासी ग्राम सरैला चितकोनी थाना दिलदारनगर (हाल पता पीरनगर गोराबाजार) और सुरेंद्र कुमार बिंद पुत्र त्रिभुवन नरायन बिंद निवासी ग्राम सरैला चितकोनी थाना दिलदारनगर शामिल हैं।
आरोपियों के पास से 525 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया। आरोपियों के पास दो बाइक और तीन मोबाइल बरामद कर किया गया है। आरोपी चंदौली से मऊ हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों पर पूर्व में 17 मुकदमे दर्ज हैं।