फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन ओवरलोड ट्रकों, पांच बुलेट व दो स्कूली वाहनों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। वाराणसी मंडल के आरटीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एआरटीओ विभाग की टीम ने बुधवार को शहर, नंदगंज, सैदपुर व खानपुर अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों, पांच मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट और दो स्कूल वाहनों को बंद कराया गया। साथ ही 12 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ धनवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसों पर रोक और यातायात नियमों का सख्त रूप से पालन कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दूसरे दिन नंदगंज में दो ओवलोड ट्रक, महराजगंज में एक ओवरलोड ट्रक, शहर में दो स्कूल के वाहन और पांच मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट को बंद कराया गया। करीब 12 वाहनों का चालान काटा गया। बताया कि अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें