भीमापार। सैदपुर पुलिस ने मंगलवार को संजय वन में अपराध की योजना बनाते समय तीन बदमाशों को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान दो तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद हुआ। इस संबंध में कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी सुनिल कुमार दूबे ने बताया कि संजय वन में कुछ बदमाशों के आने और उनके द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली। बदमाशों को पकड़ने के लिए संजय वन में पुलिस टीम घेराबंदी करके जुटी हुई थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को धर-दबोचा। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम रविंद्र कुमार निवासी बडि़हारी, आदित्य कुमार निवासी रौजा द्वार और गोविंद कुमार निवासी चितौरा बताया। तलाशी लेने पर दो तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुआ।
अज्ञात युवक का मिला शव
देवकली । नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित ब्रहम स्थल परिसर में एक अज्ञात करीब 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। सफलता नहीं मिलने पर शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया।