सैदपुर कोतवाली के मुड़ियार गांव में भूसा को लेकर लाठी डंडे से पीटकर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया गया।
सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बीते 24 अप्रैल की रात हमलावरों ने घर पर धावा बोलकर सुरेंद्र सिंह की लाठी- डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं उनके दोनों पुत्र अनुज एवं विशाल घायल हो गए थे। औड़िहार स्टेशन के पास से टीम ने हत्यारोपी उपेंद्र सिंह, रबी सिंह और एक किशोर आरोपी को धर-दबोचा। पूछताछ के चालान कर दिया गया।