फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की टक्कर में चालक सहित तीन घायल

Fri, 06 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहवल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर गुरुवार की देर रात सड़क के बीचो-बीच कालूपुर चट्टी के पास विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रकों की आमने-सामने  टक्कर हो गई। इस घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ट्रकों की टक्कर की वजह से मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर कालूपुर चट्टी के पास बीती रात लगभग 9 बजे गाजीपुर कि तरफ से एक खाली ट्रक बिहार कि तरफ जा रहा था। हमीद सेतु को पार कर वह कुछ ही दूरी पर पहुंचा था तभी गाजीपुर की तरफ आ रहा बालू से लदा ट्रक गड्ढे से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया। हादसे की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांववालों ने ट्रक में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

घायलों में चालक अजीम (42  वर्ष), चालक जीऊत यादव (33 वर्ष) एवं खलासी मिठाई बिंद (27 वर्ष) गंभीर रूप से  जख्मी हो गये। उन्हें निजी चिकित्सक  के यहाँ भर्ती कराया गया। ट्रकों की टक्कर की वजह से मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें