फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर रिटायर्ड शिक्षक ने की खुदकुशी

Fri, 06 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के बबेड़ी रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर रिटायर्ड शिक्षक ने जान दे दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी डायट से रिटायर्ड शिक्षक रामसूरत यादव (70) पिछले कई वर्ष से बीमार चल रहे थे। सुबह बबेड़ी रेलवे क्रासिंग के पास जैसे ही बलिया से वाराणसी जा रही पैसेंजर ट्रेन पहुंची वह उसके सामने कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। काफी प्रयास के बाद  शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मृतक के पुत्र शिवम यादव ने बताया कि दो वर्ष पहले लकवा मारने से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते  वह अब बोल भी नहीं पाते थे। बताया कि घर से चार बजे भोर में निकल गए थे। उधर, ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार, करीमुद्दीनपुर रेलवे फाटक के पास गुरुवार की देर रात रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से विपिन गहलौत (20) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें