फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में तीन घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम दो बाईकों की टक्कर में एक किशारी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें पीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भैदपुर गांव निवासी सुरेश बिंद भांजी और पुत्री को लेकर मोपेट से बिहार के दुर्गावती थाना के बिछिया गांव जा रहे थे। बरूईन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मोपेट में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेट चला रहे सुरेश को हल्की चोटें आई, जबकि उनकी पुत्री कविता और भांजी सहित बाइक सवार मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया।प्रभारी डा. रविरंजन एवं फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के साथ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें