फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाढ़ में तीन डूबे, बालिका सहित दो के मिले शव

विज्ञापन
गौरा गांव में हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बाढ़ के पानी में तीन लोग डूब गए। इनमें बालिका सहित दो लोगों के शव मिल गए। वहीं बड़ी मां के अंतिम संस्कार के बाद चोचकपुर घाट पर गंगा स्नान करते समय किशोर डूब गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

जमानिया: सुहवल थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि गौरा गांव निवासी सुकली उर्फ सुकल (9) किसी काम से डेरे से गांव स्थित घर जा रही थी। रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी से भरे पोखरी में गिरकर डूब गई। ग्रामीण जबतक बालिका को पोखरी से बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पिता कल्लू यादव और मां पूनम देवी का रोरोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गहमर: गहमर कोतवाल शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कर्मनाशा में आई बाढ़ के पानी से हरकरनापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास तालाब भरा हुआ है। सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराया देखा। पूछताछ में पता चला कि हरकरनापुर निवासी राकेश राजभर (22) बुधवार की शाम पांच से ही घर से लापता था।परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला था। उसका शव तालाब में उतराया मिला। मृतक के पिता राजदेव राजभर ने युवक के डूबकर मरने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।करंडा : करंडा थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि सुआपुर गांव निवासी गोपी (17) अपनी बड़ी मां सहदेई (67) के निधन के बाद अंतिम संस्कार शामिल होने के लिए चोचकपुर श्मशानघाट आया था। अंतिम संस्कार चल हा रहा था कि कुछ युवकों के साथ मौनी बाबा घाट पर गंगा स्नान करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान वह बहाव के भंवर में फंसकर डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर एनडीआरएफ टीम को बुलाकर खोजने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन पानी अधिक होने से पता नहीं चला। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें