फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बहनों को खूब भा रहीं रुद्राक्ष, मोती स्टोन की राखियां

विज्ञापन
कचहरी ​स्थित लगी राखी की दुकान।  - फोटो : स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक त्योहार है। हर भाई व बहन को इस त्योहार का इंतजार प्रत्येक वर्ष रहता है। बाजार स्वदेशी राखियों से पटा है। ग्राहकों का रुझान इस बार रुद्राक्ष, मोती स्टोन की राखियों की खरीदारी को लेकर दिख रहा है।
विज्ञापन

पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास संग मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार है। विशेष रूप से राखी का बाजार। नगर के कचहरी, सिंचाई विभाग चौराहा, महुआबाग, मिश्रबाजार, स्टीमरघाट, लालदरवाजा, चीतनाथ, नवाब साहब का फाटक, नवाबगंज, रुईमंडी समेत रौजा पर राखी की आकर्षक दुकानें सजी हैं।
कचहरी के राखी विक्रेता सुनील गुप्ता ने बताया कि रुद्राक्ष, मोती स्टोन की राखियां ग्राहकों को विशेष तौर से आकर्षित कर रही हैं। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आने के कारण राखी की बिक्री में तेजी है। ग्राहक खुद स्वदेशी राखियों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरती की थाली 150 से 250 रुपये तक में बिक्री की जा रही है। महुआबाग के राखी विक्रेता सोनू ने बताया कि ग्राहक स्वदेशी राखियों की मांग कर रहे हैं। इसलिए इस बार दुकान में स्वदेशी राखियों को मंगाया गया है।
छोटा भीम व मोटू-पतलू की धूम-गाजीपुर। बच्चों के लिए भी बाजार में राखियां आईं हैं। इनमें छोटा भीम, मोटू-पतलू, डोरेमोन, मिक्की-माउस, टैडी आदि की राखियां हैं। खास बात यह है कि बच्चों की राखियां आम आदमी के बजट में हैं। बच्चों की राखियां 25 से 30 रुपये तक में बेचीं जा रही हंै। संवाद
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार की राखियां
दाम

g
रुद्राक्ष


20 से 30

g
मोती


15 से 250

g
स्टोन


15 से 250

g
लाइट वाली राखी
50 से 200

g लुम्बा राखी

120 से 250
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें