करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी उपेंद्र राजभर को रामनवमी मेले में चाकू मार घायल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मड़ई गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घायल उपेंद्र करीमुद्दीनपुर के कष्टहरणी मंदिर पर लगे विजयादशमी मेले में साथियों संग घूम रहे थे। इसी बीच पहले से फिराक में लगे तीन की संख्या में हमलावरों ने पीछे से चाकू हमला कर उपेंद्र राजभर को घायल कर दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मड़ई गांव के पास से बद्दोपुर गांव निवासी धंनजय यादव, संतोष यादव और आशीष सिंह यादव को धर-दबोचा। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तीनों आरोपी भागने के फिराक में थे। उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।