फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दस हजार नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव में चोरों ने बुधवार की रात एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने दस हजार नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

गांव निवासी लालू कुशवाहा परिवार के सदस्यों के साथ देर शाम भोजन करके सोने चले गए थे। कुछ लोग छत पर सोए हुए थे, जबकि उनकी परिवार के अन्य सदस्य कमरे में थे। देर रात चोर छत से घर में घुसे और परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे को बाहर से बंद कर दिया और एक कमरे से आभूषण और नगदी सहित कीमती सामानों से भरे तीन बक्से उठा ले गए। सुबह उठने के बाद जब पीड़ित परिवार के सदस्य दरवाजा खोलना चाहे तो बाहर से बंद मिला। फोन कर पड़ोसी को बुलाने के बाद दरवाजा खुलवाया तो घटना की जानकारी हुई। इस बीच ग्रामीणों के द्वारा घर से करीब 200 मीटर पूरब छोटी नहर के पास एक बक्सा और बिखरा पड़ा सामान मिला। पीड़ित ने बताया कि बक्से में रखा करीब दस हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल और एक सोने की बाली और एक झुमका सहित अन्य कीमती सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें